लखनऊ - हाथरस के काशीराम टाउनशिप कॉलोनी में एक मां ने नवजात बच्चे को किन्नर को सौंप दिया, जिसके बाद किन्नर समाज के लोग जिलाधिकारी से मिलने पहुंच गए। बताया गया कि पति की मौत के बाद मां आर्थिक तंगी से जूझ रही थी और बच्चे का पालन पोषण करने में असमर्थ थी। फिलहाल यह बात स्थानीय लोगों को नागवार गुजरी और उन्होंने स्थानीय पुलिस से शिकायत की तो नवजात बच्चा ममता किन्नर के पास बरामद हुआ । वहीं मामले से नाराज किन्नर समाज के लोगों ने जिलाधिकारी से मिलकर पूरी जानकारी दी।
No comments:
Post a Comment