![]() |
मंदिर में घुसे युवक व युवतियां |
कानपुर। जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। दरअसल यहां के एक मंदिर में एक लड़का लहंगा पहनकर घुस गया। मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं को उस पर शक हुआ और लोगों ने चोर चोर का हल्ला मचा दिया जिसके बाद स्थानीय लोगों ने लड़के को पकड़ लिया इस दौरान लड़के के साथ दो महिलाओं को भी पकड़ा गया और तीनों की जमकर पिटाई कर दी गई।
लोगों ने खंभे में बांधकर तीनों की पिटाई की और सार्वजनिक रूप से उनकी बारात निकाली। पुलिस को जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली पुलिस मौके पहुंची और किसी तरह पुलिस ने तीनों आक्रोशित भीड़ से बचाया। इस संदर्भ में पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है जांच उपरांत जो न्याय सम्मत होगा वो कार्यवाही की जायेगी।
मिली जानकारी के अनुसार ये घटना जिले के कल्याणपुर इलाके में हुई है। लोगो के अनुसार यहां के मसवानपुर के एक मंदिर में एक युवक दो महिलाओं के साथ लहंगा पहनकर घुस गया था। लोगो का कहना है कि ये युवक बहरूपिया है और अक्सर महिलाओं के बीच में घुस जाता है।
No comments:
Post a Comment