Sep 12, 2025

पुलिस की बड़ी छापेमारी, 21लड़कियां बरामद, कई नाबालिक शामिल

लखनऊ - मेरठ में फिर से आबाद मेरठ का रेडलाइट एरिया कबाड़ी बाजार चर्चा में है, पुलिस की छापेमारी में 21 लड़कियां, दलाल तथा कोठा मालिक गिरफ्तार किए गए। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि पकड़ी गई लड़कियों में कई नाबालिग लड़कियां भी हैं। उक्त कार्रवाई दिल्ली के मुक्ति फाउंडेशन की शिकायत पर की गई, 2019 में बंदी के बाद 2023 में 15 कोठे अनुमति पर खोले गए थे, लेकिन निवास करने के लिये खोले गए कोठों पर देह व्यापार चालू कर दिया गया। शिकायत मिलने पर एसएसपी के आदेश पर सीओ कैंट की टीम द्वारा छापेमारी की गई।

No comments: