Aug 22, 2025

पीजीआई में पत्रकार के शव से अंगूठी गायब, दो कर्मी बर्खास्त

लखनऊ - पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में शव से सोने की अंगूठी गायब हो गई, मृतक के बेटे की शिकायत पर गहन जांच में दो कर्मचारी दोषी पाए गए। पत्रकार श्याम नारायण के शव से अंगूठी की चोरी की गई, मामले में जांच कमेटी ने सफाईकर्मी आशीष व रोगी सहायक शिवशंकर को दोषी पाया, जिसपर दोनों को बर्खास्त कर दिया गया। पीजीआई पुलिस दोषियों की तलाश में जुटी है।

No comments: