डॉ. पीयूष प्रताप सिंह "B 2 हॉस्पिटल लखनऊ" ने 15 अगस्त पर देशवासियों को दी शुभकामना

डॉ. पीयूष प्रताप सिंह "B 2 हॉस्पिटल लखनऊ" ने 15 अगस्त पर देशवासियों को दी शुभकामना








Aug 20, 2025

ऐसे विधायकों का भाजपा काटेगी टिकट

लखनऊ -  उत्तर प्रदेश की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है, भाजपा विधायकों का परफ़ॉर्मेंस सर्वे करवाने जा रही है। यह सर्वे कई विधायकों के लिए किसी खतरे की घंटी से कम नहीं है। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव से पहले  अपने विधायकों के काम काज और जनता में पकड़ का सर्वे कराने का फैसला लिया है। ऐसी स्थिति में खराब परफ़ॉर्मेंस और कमज़ोर पकड़ वाले विधायकों का टिकट कटना तय माना जा रहा है। पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों और संगठन की रिपोर्ट को भी आधार बनायेगी। तीन स्तर पर सर्वे होना है, पहला संगठन की राय, दूसरा जनता का फीडबैक और तीसरा चुनावी संभावना का आकलन। ऐसी स्थिति में संदेश साफ है कि जो पूरी तैयारी के साथ नहीं जुटेंगे,उनके लिए यह सर्वे खतरे की घंटी है।

No comments: