Aug 13, 2025

स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा दौड़ का आयोजन






गोण्डा - स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में भव्य तिरंगा दौड़ का आयोजन किया जाएगा। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं क्षेत्रीय खेल कार्यालय देवीपाटन मण्डल, गोण्डा के तत्वावधान तथा जिलाधिकारी गोण्डा के निर्देशन में यह प्रतियोगिता आयोजित होगी। यह आयोजन गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी देशभक्ति और खेल भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

       तिरंगा दौड़ प्रातः 9:30 बजे अम्बेडकर चौराहा से प्रारम्भ होकर ग्राम मोकलपुर तक संपन्न होगी। प्रतियोगिता में बालक वर्ग के लिए 5 किलोमीटर तथा बालिका वर्ग के लिए 3 किलोमीटर की दूरी निर्धारित की गई है। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी अपने नाम की प्रविष्टि निःशुल्क करवा सकते हैं। पंजीकरण दौड़ शुरू होने से एक घंटे पूर्व अम्बेडकर चौराहा पर किया जाएगा। इच्छुक प्रतिभागी समय से पहुंचकर पंजीकरण कराएं ताकि वे प्रतियोगिता में शामिल हो सकें।
अधिक जानकारी के लिए प्रतिभागी क्षेत्रीय खेल कार्यालय, जवाहर लाल नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम, गोण्डा से संपर्क कर सकते हैं। आयोजन समिति ने जिले के सभी खिलाड़ियों और युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर स्वतंत्रता दिवस के इस विशेष अवसर को यादगार बनाने की अपील की है।

No comments: