Aug 22, 2025

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार टीचर की दर्दनाक मौत

लखनऊ - बस्ती के वाल्टरगंज थानाक्षेत्र अन्तर्गत मनौरी ओवरब्रिज के पास सड़क हादसे में बाइक सवार टीचर की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए।हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई। बताया जा रहा है कि ट्रेलर की चपेट में आने से हादसा हुआ, जिसमें बेलहरा इंटर कॉलेज में तैनात टीचर जितेंद्र यादव की जान चली गई। हादसे में घायल दोनों लोगों को इलाज हेतु अस्पताल भेजवाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।
 

No comments: