Aug 12, 2025

हर घर तिरंगा अभियान में गजाधपुर में निकाली गयी भव्य तिरंगा यात्रा

 हर घर तिरंगा अभियान में गजाधपुर में निकाली गयी भव्य  तिरंगा यात्रा

 गजाधरपुर- बहराइच देश के प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत करते हुए,देश के महान नायकों व स्वतन्त्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव उजागर करने के उद्देश्य से फखरपुर थानाक्षेत्र के गजाधरपुर में 15 अगस्त तक आयोजित किये जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत गजाधरपुर मंडल में तिरंगा यात्रा आयोजित की गई,तिरंगा  यात्रा की शुरुआत  तुलापुरवा के शिव मंदिर से शुरू होकर गजाधपुर स्थिति शिव मनकामेश्वर मंदिर तक आयोजित की गई, यात्रा की अगवानी विधानसभा संयोजक गौरव वर्मा,भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज पांडे, महामंत्री चंद्र प्रकाश सिंह,भाजयुमों मंडल अध्यक्ष हृदय राम गुप्ता मंडल महामंत्री मूलचंद्र उपाध्याय,शिवाकांत शुक्ला,संघ कार्यवाह अंबिका वर्मा बीजेपी युवा प्रभारी चंदन गौड़ आरजू शर्मा ने की , यात्रा में  तमाम वरिष्ठ व युवा भाजपा नेता व स्कूली बच्चे मौजूद रहे।फखरपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश राय  उप निरीक्षक राजनरायन त्रिपाठी, मुख्य आरक्षी व आरक्षी शामिल रहे।।

No comments: