Apr 1, 2026

कचेहरी को बम से उड़ाने की धमकी, भारी फोर्स पहुंची मौके पर

मेरठ - कचहरी परिसर को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप मच गया,पुलिस प्रशासन के अधिकारी कचहरी पहुंचे गए। प्रवेश द्वार बंद कर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, चेकिंग अभियान में डॉग और बम स्क्वाड दस्ता भी मौके पर बुलाया गया। कचेहरी परिसर में खड़े वाहन और लोगों की चेकिंग की गई, वहीं एहतियातन नई बिल्डिंग को खाली कराया गया। मेरठ कोर्ट में मेल के माध्यम से धमकी दी गई।

No comments: