जिले के 5.88 लाख किसानों के खातों में पहुंची 117.60 करोड़ की सम्मान निधि
बहराइच । मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा वाराणसी उत्तर प्रदेश से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्त किसानों के खातों में भेजी गयी। मा. प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जनपद के कपूरथला आडिटोरियम में प्रातः 11 बजे से आयोजित किया गया। जिसमें जनपद के एम.एल.सी. डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, विधायक महसी सुरेश्वर सिंह, विधायक सदर श्रीमती अनुपमा जायसवाल, पूर्व सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गोंड, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय, उपाध्यक्ष रणविजय सिंह ने जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक रामनयन सिंह, मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र, मुख्य राजस्व अधिकारी देवेन्द्र पाल, अपर जिलाधिकारी अमित कुमार, जिला विकास अधिकारी राज कुमार, उप निदेशक कृषि विनय कुमार वर्मा, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी शिशिर कुमार वर्मा सहित अन्य अधिकारियों तथा स्वयं सहायता समूहों द्वारा प्रतिभागिता की गयी। मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र ने बताया कि जिले के 05 लाख 88 हजार किसानों को 117 करोड़ 60 लाख रू. की धनराशि मा. प्रधानमंत्री जी ने सीधे किसानों के बैंक खाते में अन्तरित की गयी। जिसका सजीव प्रसारण जनपद, समस्त विकास खण्ड, ग्राम पंचायतो, कृषि विज्ञान केन्द्रों पर कराया गया। बताते चले कि भारत सरकार द्वारा जिले के पात्र किसानों को प्रतिवर्ष रू. 06 हजार की धनराशि तीन किश्तों में प्रेषित की जा रही है जिससे किसानों को कृषि निवेश सहित उनकी अन्य जरूरतों की पूर्ति सुनिश्चित हो रही है। सम्मान निधि आने से कृषकों को समय से खाद, बीज, दवा आदि क्रय करने में सहूलत होती है।
No comments:
Post a Comment