एआरपी ने शिक्षक से संवादकर बच्चों के शैक्षिक गुणवत्ता को परखा
फखरपुर,बहराइच। छात्र - छात्राओं के शैक्षिक उन्नयन और शिक्षकों के सपोर्टिव सुपरविजन के लिए एआरपी अरविंद कुमार (गणित) और संजीव त्रिपाठी (सामाजिक विषय) सोमवार को संविलिन विद्यालय कोदही पहुंचे। एआरपी अरविंद कुमार ने शिक्षक रवींद्र कुमार मिश्र से शैक्षिक गतिविधियों से संबंधित संवाद करके शिक्षण व्यवस्था से अवगत हुए। कक्षा 3 के छात्र आशीष चौहान, शेखर पाठक, दिवांश शुक्ला, छात्रा अंकिता और आशिफ बेगम का गणित और हिंदी के शैक्षिक गुणवत्ता का आकलन किए। शिक्षण कार्य को बेहतर बनाने के तरीका से अवगत कराते हुए बच्चों के बीच गणितीय शिक्षण कार्य भी किए। एआरपी अरविंद कुमार ने बताया कि आकलन किए गए 5 में से 4 बच्चें शिक्षा में निपुण पाए गए। प्रेरणा पोर्टल पर समस्त डाटा को अपलोड किया गया। इस दौरान प्रधानाध्यापिका जाकिया अंजुम, शिक्षक जमील अहमद, रईस अहमद, गुड़िया जायसवाल, महेंद्र प्रताप आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment