लखनऊ - पुलिस भर्ती को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा बयान सामने आया है जहां उन्होंने आज के दिन को यूपी पुलिस के लिए ऐतिहासिक दिन करार दिया है। उन्होंने बताया कि यूपी में आज युवाओं के जीवन का सबसे शुभ दिन
है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देश का सबसे सफल मुख्यमंत्री बताते हुए कहा कि वर्ष 2017 के बाद यूपी पुलिस बुलंदी की राह पर आगे बढ़ी है। प्रदेश में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था का माहौल बेहतर हुआ है। पुलिस बल को नया आत्मविश्वास और जनता का भरोसा मिला है।
No comments:
Post a Comment