Jun 10, 2025

श्रीमद्भागवत गीता कथा में भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की भव्य झलक

 


करनैलगंज/ गोण्डा - तहसील अंतर्गत ग्राम सभा मुण्डेरवा में चल रही श्रीमद्भागवत गीता कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के अवतरण का पावन प्रसंग श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कथा वाचक पं0 संजीवाचार्य जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का भावपूर्ण वर्णन किया, जिससे समस्त श्रोता भावविभोर हो उठे।

जैसे ही कथा में देवकी-वासुदेव के कारागार में श्रीकृष्ण के प्राकट्य का वर्णन हुआ, संपूर्ण पंडाल "जय कन्हैया लाल की" के उद्घोष से गूंज उठा। दीप, पुष्प और भक्तों की भावनाओं से वातावरण भक्तिमय हो गया। बाल स्वरूप में सजे भगवान कृष्ण की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

कथावाचक ने बताया कि अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना हेतु भगवान श्रीकृष्ण ने मानव रूप में जन्म लिया। उनका जन्म न केवल एक ऐतिहासिक घटना है, बल्कि आत्मा के परम कल्याण का संदेश भी देता है।

कार्यक्रम में श्रीकृष्ण जन्म की मंगल आरती की गई तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे और भजन-कीर्तन के माध्यम से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आनंद लिया।


"कृष्णं वन्दे जगद्गुरुम्" — यह उद्घोष करते हुए कथा का यह दिव्य प्रसंग श्रोताओं के हृदय में अमिट छाप छोड़ गया।

मुख्य यजमान भगवान बख्श सिंह व शकुंतला सिंह ने आरती किया।पूजन अर्चन का कार्य रितेश मिश्रा ने कराया।इस दौरान राम सहाय सिंह, काली प्रसाद सिंह, लल्लन सिंह, अरविन्द प्रताप सिंह अधिवक्ता हाई कोर्ट, रवि प्रताप सिंह आदर्श अध्यापक , विवेक सिंह जिला पंचायत सदस्य, अभ्युदय प्रताप सिंह, क्यामली, नकछेद मिश्रा, बाबादीन मिश्रा, दिलीप कुमार, डॉक्टर आशुतोष मिश्रा , आधिरा सिंह, अंजना सिंह, निर्मला सिंह, सत्यदेव सिंह, राम कुमार आदि उपस्थित रहे।

No comments: