गोण्डा - बीते 03.06.2025 को वादी सुनील कुमार दूबे पुत्र स्व0 गंगाप्रसाद पाण्डेय नि0 सुभागपुर थाना को0 देहात जनपद गोण्डा द्वारा परसपुर में लिखित तहरीर दी गयी कि प्रार्थी एनसीसी का वेण्डर है जो ठेके पर विद्युत अनुरक्षण का कार्य कराता है। परसपुर ब्लॉक में कार्य हेतु एक स्टोर बलमत्थर बैंक के पास निरंकार दूबे के मकान में बनाया गया है। दिनांक 01.06.2025 को कार्य के पश्चात एक भारी 120 केबिल का ड्रम (ड्रम नंबर 5527) ट्राली पर छोड़ दिया गया था। दिनांक 02.06.2025 को रात लगभग 03.28 बजे मकटुम नामक कर्मचारी द्वारा सूचना मिली कि केबिल ड्रम चोरी हो गया है। वादी की तहरीर पर थाना परसपुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ। दिनांक 04.06.2025 को थाना परसपुर पुलिस द्वारा घटना में संलिप्त 06 आरोपी अभियुक्तों-01. राशिद पुत्र आशक अली, 02. इस्माइल पुत्र सलामत, 03. विजय पुत्र भगवानदीन, 04. मकदुम पुत्र खैरुद्दीन, 05. नाजिर पुत्र अब्दुल हसन, 06. अमन पुत्र मेंहदी हसन को ग्राम बलमत्थर से गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। आज दिनांक 29.06.2025 को साक्ष्य संकलन के आधार पर प्रकाश में आये आरोपी अभियुक्त 01. अशोक त्रिपाठी पुत्र स्व0 सीताराम को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त विरूद्ध थाना परसपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
अशोक त्रिपाठी पुत्र स्व0 सीताराम त्रिपाठी निवासी 253 गायत्रीपुरम चौराहा सिविल लाइन थाना कोतवाली नगर गोण्डा।
No comments:
Post a Comment