करनैलगंज/गोण्डा - बीते 28.06.2025 को वादी सचिन कुमार पुत्र राम सरानी गोस्वामी निवासी अमौली तीरथपुर रामनगर बाराबंकी द्वारा थाना कर्नलगंज को सूचना दी गई कि वह अपने ट्रक व ड्राइवर के साथ भाड़ा लोड कर जा रहा था कि कर्नलगंज से परसपुर रोड पर स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंच जहां सीएनजी टेम्पो को साइड करने को लेकर विपक्षीगण द्वारा गाली गुप्ता देते हुए लोहे के रॉड से जान मारने की नियत से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वादी की तहरीर पर थाना कर्नलगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ। आज दिनांक 29.06.2025 को थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा घटना में संलिप्त 02 वांछित अभियुक्तों- 01. राजा पुत्र शिव कुमार निवासी करूवा नचनी थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा, 02. कोखी पुत्र जमुना उर्फ भूरे निवासी करूवा नचनी थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा को परसपुर रोड कस्बा कर्नलगंज से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।
No comments:
Post a Comment