लखनऊ - उत्तराखंड के केदारनाथ में उस वक्त बड़ा हादसा हो गया जब एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में पायलट समेत 5 लोगों की मौत की खबर से एक बार फिर लोगों में हड़कंप मच गया है। हादसे में एक बच्चा भी शामिल बताया जा रहा है। मिल रही जानकारी के मुताबिक हेलीकॉप्टर गुप्तकाशी से केदारनाथ जा रहा था ,हादसे की वजह खराब मौसम बताया जा रहा है। हेलीकॉप्टर आर्यन एविएशन कंपनी का था। दुर्घटना के बाद राहत, बचाव का कार्य तेजी से जारी है।
Jun 15, 2025
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment