हाई स्कूल में 93.2 प्रतिशत अंकों के साथ अनुकल्प ने मारी बाजी
फखरपुर, बहराइच। सीबीएसई बोर्ड द्वारा हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा का परिणाम मंगलवार को जारी किया। जिसमें जिले के अनेक मेधावियों ने अपनी चमक बिखेरी है। शिक्षाक्षेत्र फखरपुर के मुड़का, कुड़ासपारा निवासी अनुकल्प उपाध्याय ने कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम में 93.2 प्रतिशत अंक हासिल करके अपने क्षेत्र और स्कूल का नाम रोशन किया है। इससे क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। अनुकल्प उपाध्याय बहराइच के ऐम्स इंटरनेशनल स्कूल आदिलपुर का मेधावी छात्र है। इनकी माता सुचित्रा उपाध्याय परिषदीय विद्यालय में शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत हैं। पिता मूल चन्द्र उपाध्याय खेती किसानी करते हैं। अनुकल्प ने अपनी सफलता का श्रेय माता - पिता और गुरुजन को दिया। छात्र अनुकल्प उपाध्याय ने कहा कि कठिन परिश्रम और लगन से हर लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। मेरा सपना इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना है।
No comments:
Post a Comment