Oct 10, 2024

*सरेराह फौजी की गोली मारकर हत्या , पुलिस आलाधिकारी मौके पर*।

बुलंदशहर में छूट्टी पर आये भारतीय सेना के जवान की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। बुधवार रात घर के पास एक दुकान पर खड़ा था, तभी अचानक बाइक सवार बदमाश आए। जब तक जवान कुछ समझ पाता, बदमाशों ने गोली मार दी।

घटना  के बाद बदमाश असलहा दिखाते हुए भाग गए। मौके पर मौजूद लोगों ने परिजनों को इसकी सूचना दी। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मरने से पहले जवान ने घरवालों को कातिल बाबूलाल का नाम बताया।

25 साल के गौरव सिंह महज 13 दिन पूर्व छुट्टी लेकर घर आए थे। वर्तमान समय कोलकाता में 2 राजरिफ्ट बटालियन में उनकी तैनाती थी। जानकारों के मुताबिक पैसे के लेनदेन में जवान की हत्या हुई हत्यारोपी ने मृतक फौजी से काफी रुपये ले रखे थे।यह घटना खुर्जा जंक्शन के विमला नगर में बुधवार देर रात हुई।

No comments: