Breaking





Jun 22, 2024

देर रात फुल स्पीड में दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, कई एसपी समेत लखनऊ - प्रयागराज कमिश्नर भी हटाये गये, देखें पूरी खबर।

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने  शुक्रवार की देर रात सोलह भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया है। लखनऊ और प्रयागराज के पुलिस आयुक्त भी हटा दिये गए हैं। लखनऊ के पुलिस आयुक्त को एसबी शिराडकर को लखनऊ परिक्षेत्र का एडीजी बनाया है। लखनऊ में नए आयुक्त अमरेंद्र कुमार सेंगर बनाये गये हैं। वर्तमान में वह एडीजी लखनऊ जोन पद पर नियुक्त थे।।

प्रयागराज पुलिस आयुक्त रमित शर्मा को भी हटा दिया गया है। उन्हें बरेली जोन का एडीजी नियुक्त किया है। प्रयागराज के नए पुलिस आयुक्त तरुण गाबा होंगे। वह अभी तक आईजी लखनऊ जोन के पद पर रहे हैं।

रामपुर के एसपी राजेश द्विवेदी को हटाया है। उनके स्थान पर गौतम बुद्धनगर (नोएडा) में डीसीपी रहे विद्यासागर मिश्रा को नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। राजेश द्विवेदी को पुलिस अधीक्षक कुंभ प्रयागराज की जिम्मेदारी दी गई है। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव की आचार संहिता 15 मार्च को लग गई थी, उसके बाद से पहली बार इतने बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।
फोटो सं -1 तरूण गाबा
फोटो सं -2 अमरेंद्र कुमार सेंगर

No comments: