May 18, 2024

हत्या आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे



  





गोण्डा–वादी भागीरथी निषाद पुत्र रामअचल निषाद निवासी ग्राम चन्दापुर चाईपुरवा थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा द्वारा थाना वजीरगंज को सूचना दिया कि मेरे लड़के को विपक्षी द्वारा बुलाकर अपने साथ ले गये तथा पार्वत झील में नहाने के बहाने मेरे पुत्र को गहरे पानी में ढकेल दिया जिससे मेरे पुत्र की पानी में डुबने से मृत्यु हो गयी। उक्त सूचना पर थाना वजीरगंज पर मु0अ0स0-199/2024, धारा  302, 201 भादवि बनाम 01. पाँचू व  02. राजेश के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना को गम्भीरता से लेते हुए तत्काल पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा टीमों का गठन कर घटना का जल्द से जल्द सफल अनावरण व घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष वजीरगंज को निर्देशित किया गया था।  आज दिनाकं 15.05.2024 को थाना वजीरगंज पुलिस टीम द्वारा घटना में संलिप्त नामजद आरोपी अभियुक्त 01. पांचू उर्फ रामविलास को बहदग्राम चंदापुर चाईपुरवा से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त

01. पांचू उर्फ रामविलास पुत्र रामदास निषाद निवासी ग्राम चंदापुर चाईपुरवा थाना वजीरगंज जनपद गोंडा।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0स0-199/2024, धारा  304, 201 भादवि, थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।

बरामदगी

01. मृतक का 01 अदद मोबाइल फोन बरामद।

गिरफ्तार कर्ता टीम

01. व0उ0नि0 विश्वास कुमार चतुर्वेदी

02. उ0नि0 प्रवीण सिंह

03. हे0का0 रावत यादव


No comments: