May 18, 2024

नाबालिक के साथ रेप का आरोपी सुनील गिरफ्तार

 


गोण्डा–गुरुवार को वादिनी द्वारा थाना छपिया में सूचना दी गयी कि प्रार्थीनी की नाबालिग लड़की को विपक्षी सुनील कुमार उर्फ गाठी पुत्र रामविलास निवासी मनीपुर ग्रान्ट थाना छपिया जनपद गोण्डा द्वारा मेरी लड़की को अपने आटो में बैठाकर कोल्डड्रिंक में शराब मिला कर पिला दिया तथा राम में उसके साथ दुराचार किया है। वादिनी की तहरीर पर थाना छपिया में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था तथा विवेचना उ0नि0 सुनील कुमार रावत को सुपुर्द की गयी। आज दिनांक 18.05.2024 को थाना छपिया पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त सुनील कुमार उर्फ गाठी को चादनी चौक से पायरखास जाने वाली सड़क पर हरैया नहर पुलिय के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना छपिया पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्त

01. सुनील कुमार उर्फ गाठी पुत्र रामविलास निवासी मनीपुर ग्रान्ट थाना छपिया जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-130/2024, धारा 363, 376, 328 भादवि व 3/4 पाक्सो ऐक्ट थाना छपिया जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम

01. उ0नि0 सुनील कुमार रावत

02. हे0का0 कुन्दन गौड़

03. हे0का0 रामबुझारत यादव


No comments: