May 19, 2024

पुलिस ने हत्या में लिप्त 02 हत्यारे को किया गया गिरफ्तार




 

गोण्डा–शनिवार को वादिनी द्वारा थाना धानेपुर पर सूचना दिया कि प्रार्थीनी की माँ मेरे साथ काफी समय से निवास कर रही थी मेरे सेवा भाव के कारण अपने हिस्से की कुछ जमीन मेरे नाम करने हेतु दिनांक 16.05.2024 को रजिस्ट्री दफ्तर गोण्डा आयी थी। जिसका विरोध मेरा भाई संतोष सिंह, भतीजा आवेश सिंह, भाभी संगीता सिंह व अन्य लोगो द्वारा करते हुए मेरी माँ को जबरदस्ती अपने घर ले गये तथा रात्रि में इन लोगो द्वारा मेरी माँ की हत्या कर दी गई। उक्त सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0-138/2024, धारा 302, 34 भादवि बनाम संतोष सिंह आदि 6 नफर के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था । घटना में संलिप्त अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया था। जिसके क्रम में आज दिनांक 19.05.2024 को थाना धानेपुर पुलिस द्वारा द्वारा वांछित अभियुक्तों 01. संतोष सिंह पुत्र रूद्र नरायन निवासी गूंगीदेई थाना धानेपुर जनपद गोण्डा, 02. आवेश सिंह उर्फ विवेक सिंह पुत्र संतोष सिंह निवासी गूंगीदेई थाना धानेपुर जनपद गोण्डा को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है । गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना धानेपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ का विवरण

अभियुक्तगणों से पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि मृतका अपनी जमीन को अपनी बेटी के नाम रजिस्ट्री कराने हेतु रजिस्ट्री आफिस गोण्डा गयी थी। जिसका विरोध कर हम लोग अपनी माँ को अपने साथ घर ले आए और समझाने का प्रयास किया गया कि जमीन को अपने बेटी के नाम रजिस्ट्री न करे। नही मानने पर रात्रि में हम लोगो द्वारा अपनी माँ का गला दबाकर हत्या कर दी गयी।  

गिरफ्तार अभियुक्तगण

01. संतोष सिंह पुत्र रूद्र नरायन निवासी गूंगीदेई थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।

02. आवेश सिंह उर्फ विवेक सिंह पुत्र संतोष सिंह निवासी गूंगीदेई थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0स0-138/2024, धारा 302, 34 भादवि थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम

01. प्रभारी निरीक्षक वेदप्रकाश शुक्ला मय टीम थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।

02. का0 शुभम मौर्या

03. का0 सतीश कुमार



No comments: