गोण्डा–लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को भयमुक्त वातावरण में शांतिपूर्ण एंव निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराने हेतु जनपद के कुल 1665 मतदान केन्द्रों तथा कुल 2726 पोलिंग बूथों पर चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है । जिसके दृष्टिगत जनपदीय पुलिस बल व गैर-जनपद से आये करीब 7500 सिविल पुलिस के जवान (उ०नि०, मुख्य आरक्षी व आरक्षी) व 4800- होमगार्ड्स के जवानों की ड्यूटी लगायी गयी है, साथ ही बाहर से आयी 22 कम्पनी सी०ए०पी०एफ० एवं 02 कंपनी व 01 प्लाटून पीएसी की भी ड्यूटी लगाई गई । जनपद के सभी 240 संवेदनशील मतदान केन्द्रो पर शतप्रतिशत पैरामिलिट्री पुलिस बल की ड्यूटी लगायी गई है । जनपद में कुल 06 सुपर जोनल पुलिस अधिकारी/मजिस्ट्रेट, 29 जोनल पुलिस अधिकारी/मजिस्ट्रेट, 197 सेक्टर पुलिस अधिकारी/सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं । इसके अतिरिक्त कुल 166 क्लस्टर मोबाईल बनाए गए हैं जिनमे पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। जिनके द्वारा मतदान के दिन भ्रमणशील रहकर क्षेत्र में कानून व्यवस्था सुदृढ़ किया जायेगा व मतदान प्रक्रिया को सकुशल सम्पन्न कराया जायेगा । साथ ही थाना मोबाइल, थाना रिजर्व मोबाइल, थाना अतिरिक्त मोबाईल तथा सी0ए0पी0एफ0 क्यू०आर०टी० का गठन किया गया है । बूथ ड्यूटी पर पर्याप्त संख्या में महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई है । *फर्जी वोटिंग को रोकने हेतु सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है , इसके अतिरिक्त LIU द्वारा भी मतदान केंद्र की गतिविधियों पर सतत दृष्टि रखी जायेगी । यदि किसी के द्वारा फर्जी वोटिंग का प्रयास किया गया तो ऐसे तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी ।* मतदान केन्द्रों में सुरक्षा की ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि पीठासीन अधिकारी का पूर्ण सहयोग करें तथा शांति व्यवस्था बनाये रखें एवं शान्ति व्यवस्था हेतु पीठासीन अधिकारी के बुलाने पर ही बूथ के अन्दर प्रवेश करें तथा मतदान केन्द्र के अन्दर मोबाइल फोन एवं किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु किसी भी दशा में अन्दर न जाने दे।
No comments:
Post a Comment