Breaking






Apr 25, 2024

नाबालिग लड़की को भगा ले जाने वाले अनिल यादव को किया गया गिरफ्तार

 

गोण्डा–31 मार्च को थाना वजीरगंज क्षेत्र की रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा थाना वजीरगंज में लिखित तहरीर दी गयी की विपक्षी अनिल यादव द्वारा उनकी नाबालिग भतीजी को बहला-फुसला कर भगा ले गया है। वादी की तहरीर पर थाना वजीरगंज में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था जिसकी विवेचना उ0नि0 रामधारी दिनकर द्वारा की जा रही थी। विवचेना के दौरान दोषी पाए गए आरोपी अभियुक्त अनिल यादव को थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा आज दिनांक 25.04.2024 को टिकरी चौराहा से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्त

01. अनिल यादव पुत्र राम लगन यादव नि0 ग्राम शुक्लन पुरवा गेड़सर थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग

01.  मु0अ0सं0-120/24, धारा 363,366,506 भादवि व 3/4 पाॅक्सो ऐक्ट थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम

01. उ0नि0 रामधारी दिनकर।

02. का0 शशांक रावत।

03. म0का0 सोनम सिंह।



No comments: