करनैलगंज/गोण्डा - स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत करनैलगंज - गोण्डा हाइवे स्थित कादीपुर के पास किसी वाहन को बचाते वक्त ट्रैक्टर एक पेड़ से टकराकर पलट गया जिससे ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया , हालत नाज़ुक होने के नाते वहां डाक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उसे गोण्डा ले जाने की राय दी गई, जिसे नाजुक हालत में थाने पर तैनात ग्राम पहरी अमन सिंह के सहयोग से गोण्डा चिकित्सालय ले जाया गया जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक जनपद सीतापुर का रहने वाला बताया जा रहा है, जो ट्रैक्टर को लेकर मनकापुर जा रहा था। दुर्घटना की सूचना पुलिस द्वारा परिजनों को दी गई है।
Apr 16, 2024
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment