Breaking







Apr 19, 2024

पुलिस द्वारा गैगेस्टर एक्ट के 02 वांछित अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार




 


 गोण्डा–बीते 18 अप्रैल को थाना कटराबाजार क्षेत्र के अंतर्गत प्रभारी निरीक्षक कटराबाजार के लिखित तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-125/2024, धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट, बनाम 01. दुर्गेश मिश्रा, 02. कैश मोहम्मद, 03. हसन अली के विरूद्ध नामजद अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस टीम द्वारा नामजद आरोपी अभियुक्तगण 01. दुर्गेश मिश्रा, 02. कैश मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया गया है। उपरोक्त अभियुक्तगण द्वारा गिरोह बनाकर अपने आर्थिक, भौतिक व दुनियाबी लाभ हेतु चोरी की घटना कारित करते है। इस गैंग का लीडर दुर्गेश मिश्रा है। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्तगण

01. दुर्गेश मिश्रा पुत्र जगदीश प्रसाद मिश्रा निवासी सिंहरपुर थाना कटराबाजार, जनपद गोण्डा।

02. कैश मोहम्मद पुत्र स्व0 मुर्तजा अली निवासी पैदामी पुरवा मौजा सर्वागंपुर थाना कटराबाजार, जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-125/2024, धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट थाना कटराबाजार, जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम

01. उ0नि0 अरविन्द कुमार सिंह

02. उ0नि0 सुभाष यादव

03. का0 उपेन्द्र कुमार

04. का0 संदीप कुमार

01. आपराधिक इतिहास दुर्गेश मिश्रा पुत्र जगदीश प्रसाद मिश्रा

01. मु0अ0सं0 129/21, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना कटरा बाजार जनपद गोण्डा

02. मु0अ0सं0734/21, धारा 379/411 आईपीसी थाना कटरा बाजार जनपद गोण्डा

03. मु0अ0सं0394/22, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कटरा बाजार जनपद गोण्डा

04. मु0अ0सं0 393/22, धारा 411/419/420/467/468/471 आईपीसी थाना कटरा बाजार जनपद गोण्डा

02. आपराधिक इतिहास कैश मोहम्मद पुत्र स्व0 मुर्तजा अली 

01. मु0अ0सं0 393/22 धारा 411/419/420/467/468/471 भादवि थाना कटरा बाजार जनपद गोण्डा

02. मु0अ0सं0395/22 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना कटरा बाजार जनपद गोण्डा 

03. मु0अ0सं0 487/22 धारा 379/411 भादवि थाना को0 नगर जनपद गोण्डा 

No comments: