Sep 23, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुआ चित्रकला प्रतियोगिता

 सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुआ चित्रकला प्रतियोगिता

फखरपुर, बहराइच। ब्लॉक संसाधन केंद्र गजाधरपुर में बीईओ राकेश कुमार के नेतृत्व में मेरे सपनों का भारत - चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को किया गया। जिसमें न्याय पंचायत स्तर पर चयनित बच्चों ने प्रतिभाग किए। 

 बीईओ राकेश कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम से छात्र छात्राओं में रचनात्मक सोच, आत्मविश्वास और सामाजिक विषयों के प्रति जागरूकता बढ़ेगा। प्रतिभागी बच्चों ने पर्यावरण स्वच्छता, डिजिटल इंडिया, नारी शसक्तीकरण, आत्मनिर्भर भारत जैसे विषयों पर खूबसूरत चित्र बनाएं। प्रतियोगिता में तीन उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली यूपीएस शारदपारा की अनुष्का गौड़ व अनुष्का उपाध्याय तथा यूपीएस कुड़ासपारा की रूहैदा को जिला स्तर के लिए चयनित किया गया। शिक्षक संकुल अरुण कुमार अवस्थी ने बताया कि 2 अक्टूबर को जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी

No comments: