Mar 1, 2024

रंगे हाथ 20 हजार घूस लेते हुए एसडीएम पेशकार गिरफ्तार

लखनऊ - रामपुर में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्यवाही की है, जहां एस डी एम के पेशकार को 20 हजार की घूस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक पेशकार जुनैद एक किसान से 20 हजार की रिश्वत ले रहे थे तभी एंटी करप्शन टीम ने मौके पर पहुंचकर उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। एंटी करप्शन टीम द्वारा मिलक थाने में पेशकार जुनैद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

No comments: