परसपुर गोंडा : परसपुर विकास खण्ड क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत मलांव में श्री परमेश्वर महादेव मंदिर परिसर में पशु चिकित्सक डॉ हेमंत सिंह के देखरेख में दर्जनों पशुपालकों को पशुओं को कीड़ा अवरोधी दवा हाइटेक टेबलेट एवं नवजात पशुओं को कीड़े का सीरफ का निःशुल्क वितरण किया गया। पशु-चिकित्सक डॉ हेमंत सिंह ने बताया कि समय-समय पर अपने पशुओं को कीड़े की दवा अवश्य ही दें। इस दवा के प्रभाव से पशु स्वस्थ्य रहता है एवं दुग्ध उत्पादन पर भी अच्छा प्रभाव पड़ता है पशु प्रसन्न रहता है चारा भी रुचि से खाता है एवं पशुओं में चमक रहती है। कम्पनी के विकास अधिकारी विकास शुक्ला ने कम्पनी अन्य उत्पादों पर विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए कहा कि पशुपालकों को हमेशा पशु चिकित्सा अधिकारी के परामर्श पर ही अपने पशुओं को दवा देनी चाहिए। दर्जनों पशुपालकों को निःशुल्क दवा उपलब्ध कराई गई।
Jan 25, 2024
परसपुर गोंडा : विरवैक कंपनी ने बांटी दवाएं
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment