Dec 16, 2023

दहेज हत्या के आरोप में तीन अभियुक्त गिरफ्तार



 गोण्डा–पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिए थे।

 उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांक 16.12.2023 को क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थाना धानेपुर पुलिस द्वारा दहेज हत्या के 03 आरोपी अभियुक्तों-01. ज्ञानचन्द्र, 02. हरीलाल, 03. मीना देवी को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्तगणों ने वादी राजेश कुमार पुत्र फागू नि0 गोसाईपुरवा पूरे देवनाथ मौजा अशरफपुर थाना मनकापुर जनपद गोण्डा की बहन को दहेज की बात को लेकर प्रताड़ित करते हुए फांसी लगाकर जान से मार दिया था। जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा थाना धानेपुर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना धानेपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्तगण

01. ज्ञानचन्द्र पुत्र हरीलाल नि0 ग्राम बेलहरी थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।

02. हरीलाल पुत्र स्व0 गुलटे नि0 ग्राम बेलहरी थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।

03. मीना देवी पत्नी हरीलाल नि0 ग्राम बेलहरी थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-379/23, धारा 498ए,304बी भादवि 3/4 डी0पी0 ऐक्ट थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम

उ0नि0 अवधेश यादव मय टीम।

No comments: