Dec 16, 2023

दहेज हत्या में शामिल महिला हुई गिरफ्तार



 गोण्डा –पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिए थे।

 उक्त निर्देष के अनुक्रम में आज दिनांक 16.12.2023 को क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा दहेज हत्या की आरोपी सास श्री मती हीरा देवी को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्ता ने अपने लड़के के साथ मिलकर दहेज हत्या कारित की थी। जिसके सम्बन्ध में थाना इटियाथोक में अभियोग पंजीकृत हुआ था। गिरफ्तार अभियुक्ता के विरूद्ध थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्ता

01.  हीरा देवी पत्नी नन्दे कुमार नि0व करिया पुरवा मौजा सदाशिव थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-541/23, धारा 498ए,304बी भादवि 3ध्4 डी0पी0 ऐक्ट थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम

उ0नि0 शशि भूषण सिंह मय टीम।

No comments: