करनैलगंज/गोण्डा - वैसे तो जिलाधिकारी द्वारा मीटिंग के दौरान कई दिनों पूर्व चौराहों पर लगी होल्डिंग्स को हटवाने का निर्देश दिया गया था,लेकिन उसका सटीक असर आज उस वक्त दिखा जब जिलाधिकारी नेहा शर्मा करनैलगंज पहुंची। डीएम नेहा शर्मा शनिवार को करनैलगंज तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जन सुनवाई कर रही थीं तभी बस स्टॉप चौराहे पर हाइड्रा मशीन लगाकर राजनैतिक होल्डिंग्स उतारने का कार्य तेजी से शुरू हो गया।

No comments:
Post a Comment