Dec 18, 2023

जरवल : बसहिया जगत व हरचंदा पहुंचा संकल्प यात्रा रथ

 




एसडीएम पंकज दीक्षित कैसरगंज व भाजपा नेता प्रमोद गुप्ता,के साथ बीडीओ सत्य प्रकाश पाण्डेय ने बच्चों को कराया अन्न प्रसन्न महिलाओं की कराई गई गोद भराई व बाँटा प्रमाण पत्र


जरवल बहराइच।

विकास खण्ड जरवल के अंतर्गत ग्राम पंचायत बसहिया जगत व हरचंदा पहुँचा विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ, घर पर लगी एलसीडी के माध्यम से चौक चौराहों पर उत्तर प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का चलचित्र के माध्यम से लोगों को दिखाया गया। 


बसहिया जगत मे एसडीएम पंकज दीक्षित,विशिष्ट भाजपा नेता लोकतंत्र सेनानी प्रमोद गुप्ता,खंड विकास अधिकारी सत्य प्रकाश पाण्डेय, बी.ओ संतोष सिंह का ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कमलाकांत सिंह व ग्राम विकास अधिकारी अरविंद यादव ने गुलदस्ता देकर किया स्वागत किया,कार्यक्रम मे सैकड़ो की संख्या में आए हुए लाभार्थियों को मुख्य अतिथि ने लाभार्थियों को प्रमाण पत्र का किया वितरण,कार्यक्रम मे किसान सम्मान निधि,वृद्धा पेंशन,विधवा पेंशन,खाद रसद विभाग द्वारा तमाम योजनाओं संबंधी गहनता से जानकारी दी,और उन योजनाओं को लाभ लेने के लिए लोगों को जागरूक किया। एसडीएम ने भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करेंने देश की एकता को शुद्धण करने का दिलाया संकल्प।

No comments: