यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान ,के तहत वाहनों पर रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप के लाभ के प्रति जागरुक किया गया
![]() |
बहराइच--शीत ऋतु में घने कोहरे व कम दृष्यता होने के कारण प्रदेश में बढ़ती हुई सड़क दुर्घटनाओं में मृतको की संख्या में कमी लाये जाने हेतु शासन के निर्देशों के क्रम में चलाये जा रहे द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के दौरान यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान के तहत अलग-अलग स्थानों पर व्यवसायिक वाहनों तथा ट्रैक्टर-ट्रालियों, ई0रिक्शा, साइकिल आदि वाहनों पर रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप लगवाया गया । इस अवसर वाहन चालकों को यातायात पंपलेट के माध्यम से यातायात नियमों के प्रति जागरूक किये जाने के साथ-साथ रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप के लाभ के प्रति जागरुक किया गया । चार वाहनों पर काली फिल्म लगाकर चलने वाले वाहनों से काली फिल्म उतरवायी गयी तथा मोटर वाहन अधिनियम की सुसंगत धारा में चालान की कार्यवाही की गयी । इस अवसर पर निरीक्षक यातायात मनोज कुमार सिंह मय यातायात टीम मौजूद रहे ।

No comments:
Post a Comment