दरवाजे पर खड़ी बाइक चोरों ने उड़ाई
![]() |
तहरीर के बावजूद पुलिस नहीं दर्ज कर रही मुकदमा
बहराइच। घर के सामने खड़ी बाइक चोरों ने उड़ा दी। पीड़ित द्वारा कोतवाली में तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने मुकदमा नहीं दर्ज किया। मामला कोतवाली नगर अन्तर्गत मोहल्ला बड़ी हाट जैन मंदिर का है। जहां राजू बाल्मीकि पुत्र मोहन बाल्मीकि की गाड़ी यूपी 40 एस 2436 फैशन प्रो उनके दरवाजे पर खड़ी थी। जहां शनिवार दोपहर चोरो ने गाड़ी पार कर दी। पीड़ित द्वारा काफी तलाश के बावजूद भी बाइक का सुराग नहीं लग सका। जिस पर पीड़ित द्वारा कोतवाली नगर में घटना की तहरीर दी गई। बावजूद इसके अभी तक पुलिस ने मुकदमा नहीं दर्ज किया है। पीड़ित राजू ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने में पुलिस आनाकानी कर रही है।

No comments:
Post a Comment