आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। विकास खण्ड परसपुर के ग्राम आटा पूरे गजराज में जनकवि रामनाथ सिंह अदम गोंडवी की 13वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी प्रमोद मिश्रा के नेतृत्व में अदम जी के परिजनों समेत क्षेत्रीयजनों ने प्राथमिक विद्यालय आटा पूरे गजराज स्थित उनकी समाधि स्थल पर पहुँचकर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुये उन्हें याद किया। वहीं श्रीमिश्रा ने अदम जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा रचित कई कविताएँ पढ़ते हुए कहा कि कवि हमेशा दूरद्रष्टा होता है इसलिए उनके द्वारा लिखी गयी सभी पंक्तियां आज के समय मे एकदम सटीक बैठ रही है। वहीं मशहूर शायर याकूब अज्म व इमरान मसूदी ने भी उनकी याद में अनेक रचनाएं पढ़ी।
इस दौरान प्रमोद मिश्रा (जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी),रामरती पाण्डेय प्रधान अध्यापिका, याकूब अज्म गोंडवी,शायर इमरान मसूदी,सुनीता सिंह, शिखा सिंह,सुरेश सिंह,राजनरायन सिंह,अनन्त राम,पंकज सिंह, सिंह,दद्दन सिंह सहित अन्य तमाम क्षेत्रीयजन उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment