Dec 18, 2023

क्रय केन्द्रों पर किसानों को नई गन्ना प्रजातियों के बारे में जानकारी देते हुए पारले कंपनी के एसोसिएट मुख्य गन्ना प्रबंधक संजीव राठी

 क्रय केन्द्रों पर किसानों को नई गन्ना प्रजातियों के बारे में जानकारी देते हुए पारले कंपनी के एसोसिएट मुख्य गन्ना प्रबंधक संजीव राठी

बहराइच/फखरपुर पारले चीनी मिल परसेंडी -पारले कंपनी के एसोसिएट मुख्य गन्ना प्रबंधक संजीव राठी द्वारा अपने क्षेत्र के किसानों को लगातार क्रय केन्द्रों एवं संबंधित ग्रामों में संपर्क कर जागरूक किया जा रहा है ! इसी क्रम में आज क्रय केंद्र पदमपिछौरा प्रथम, पदमपिछौरा द्वितीय, करीमुलाहपुर,कंदरा, जगतापुर,हुजूरपुर पर किसानों को जागरूक किया गया ! उन्होंने कहा की अभी से आगामी बसंत कालीन बुवाई के लिए बीज सुरक्षित कर लें, जिससे अधिक से अधिक क्षेत्रफल में किसानों के पास नई प्रजातियों  का बीज तैयार हो जाये ! अच्छे उत्पादन में गन्ना प्रजातियों का बहुत अधिक महत्व है ! इसलिए 15023,14201 अधिक से अधिक लगाए ! अपने सम्बंधित गन्ना अधिकारी से मिले बीज के लिए ! इसके अलावा कंपनी को साफ़ एवं ताजा गन्ना ही भेजे ! अन्य प्रजातियों में 0238,0118 भी लगाए ! किसी भी क्रय केंद्र पर एडवांस ट्राली लेकर बिल्कुल ना आये ! आपूर्ति तिथि के अनुसार ही गन्ना भेजे ! अपने नाम पर ही गन्ना आपूर्ति करे ! जिससे बेसिक कोटा बढ़ सके ! किसानों को यह भी बताया गया कि वैज्ञानिक विधि द्वारा ही खेती करे ! जिससे उत्पादन में निरंतर बढ़ोतरी होगी ! कम से कम 500 कुंतल प्रति एकड़ उत्पादन जरूर होना चाहिए ! किसानो को पम्पलेट्स भी वितरित किया गया ! इस अवसर पर काफी संख्या में किसान एवं पारले के अन्य अधिकारी गण सूबेदार, अमरेंद्र , नागेंद्र , शैलेन्द्र , दिलीप, सूर्य, अमर अशोक ,प्रवेश कुमार सिंह, नीरज उपस्थित रहे !

No comments: