Dec 14, 2023

बाइक चोर राजन यादव गिरफ्तार, चोरी की 01 अदद मोटरसाईकिल बरामद


 


गोंडा–पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल ने अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत चोरा/वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षों को दिए थे।

 उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांक 14.12.2023 को थाना मनकापुर पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर मोटरसाईकिल चोर राजन यादव को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की 01 अदद अपाचे मोटरसाईकिल बरामद किया गया। जिसपर फर्जी नम्बर प्लेट लगी थी। उक्त अभियुक्त ने दिनांक 2/3.12.2023 की रात्रि वादी मुनीब चौहान की पुजारी मिश्रा पता कस्बा मनकापुर के घर के सामने से अपाचे मोटरसाईकिल चोरी की थी। जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा थाना को0 मनकापुर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 मनकापुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त

01. राजन यादव पुत्र रामदीन नि0 बलदनपुरवा कुडासन थाना को0 मनकापुर जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-647/23, धारा 379,411,420,467,468,471 भादवि थाना को0 मनकापुर जनपद गोण्डा।

बरामदगी

01. 01 अदद अपाचे मोटरसाईकिल।

गिरफ्तार कर्ता टीम

उ0नि0 अंकित सिंह मय टीम।

No comments: