Oct 14, 2023

लड़की को बहला फुसलाकर कर किया रेप आरोपी अरेस्ट


 लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-
पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत महिला सम्बन्धी अपराधों में अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना छपिया पुलिस ने लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी अभियुक्त-दीपक उर्फ शेरू को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना छपिया क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लडकी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था तथा उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता की मां द्वारा थाना छपिया में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना छपिया पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. दीपक उर्फ शेरू पुत्र शंकर नि0 जैडवा थाना मनकापुर जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-261/23, धारा 363,366,376(2)एन,376(3) भादवि व 5एल/6 पॉक्सो ऐक्ट थाना छपिया जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 सुरेश यादव मय टीम।

No comments: