Oct 21, 2023

कर्नलगंज : सड़क दुर्घटना में एक घायल गोण्डा रेफर,मौर्य नगर चौराहे की घटना

 


करनैलगंज/गोण्डा - स्थानीय तहसील मुख्यालय स्थित मौर्य नगर चौराहे पर हुए सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे लोगो द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजवाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गोण्डा रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के छतई पुरवा निवासी राजेंद्र ओझा पुत्र जगदम्बा उम्र करीब 50 वर्ष को मौर्य नगर चौराहे के पास किसी अनियंत्रित वाहन ने टक्कर मार दिया जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गए। लोगों द्वारा उन्हें सीएचसी भेजवाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर द्वारा उन्हें गोण्डा रेफर कर दिया गया।

No comments: