Oct 3, 2023

राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशनबीके तहत आमजन को किया जागरूक

राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशनबीके तहत आमजन को किया जागरूक

आर के मिश्रा
गोण्डा।।  विकासखण्ड परसपुर में राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में स्वच्छ पेजजल के बारे में जागरूक किया गया।परसपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत खरथरी ,लोहंगपुर,हरदिहा सपोर में इंफोटेक सलूसन नोएडा उप्र की टीम ने प्रोजेक्टर के माध्यम से स्वास्थ्य एवं कल्याण समिति की बैठक एवं सोशल मैपिंग एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम के द्वारा गावो में कैम्प लगाकर लोगो को स्वच्छ पेयजल व स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।प्रशिक्षक बृजेश कुमार पाण्डेय ने उपस्थित जनों को पेयजल के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि नल के पास पानी,मानव मल मूत्र,अन्य प्रदूषण,जानवर आदि इकट्ठा न हो,नल के पास नहाना,कपड़ा या बर्तन न धोया करें। वही जमीन पर सांकेतिक रंगोली बनाकर लोगो को पेयजल के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर टीम कॉर्डिनेटर अफजल खान,प्रशिक्षक बृजेश कुमार पाण्डेय व अटल कुमार तिवारी कैमरा मैन व प्रोजेक्टर शिवम ग्राम प्रधान खरथरी ज्योति मिश्रा,आशा गुड़िया, उषा,गुणवती शुक्ला,आदि मौजूद रहे।

No comments: