गोंडा/ ऑल बीटीसी डीएलएड वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश ने उच्चतम न्यायालय के फैसले का जोरदार स्वागत किया है जिसमें उच्चतम न्यायालय ने केंद्र सरकार एनसीटीई के 30 मई 2018 के गजट को रद्द करने का अहम फैसला सुनाया है ऑल बीटीसी डीएलएड वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह और जिलाध्यक्ष हर्षित सिंह सूर्यवंशी ने उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह संगठन के 5 वर्षों के संघर्षों की जीत है दोनों ही नेताओं ने कहा कि इसका असर आने वाली सभी प्राथमिक शिक्षक भर्तियों में देखने को मिलेगा कहा कि पूर्व में प्राथमिक शिक्षक की भर्तियों में केवल बीटीसी ही मान्य था लेकिन केंद्र सरकार ने 30 मई 2018 को एनसीटीई द्वारा गजट जारी करते हुए बीएड को भी प्राथमिक में शामिल कर दिया था इस गजट के आधार पर कई राज्यों ने बीएड को प्राथमिक में शामिल कर लिया था वही राजस्थान के बीटीसी अभ्यर्थियों ने इसका विरोध करते हुए राजस्थान उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी जहां उच्च न्यायालय राजस्थान में बीएसटीसी के पक्ष में फैसला दिया था जिससे बीएड अभ्यर्थियों द्वारा उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी गई थी जहां उच्चतम न्यायालय की न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया की पीठ ने राजस्थान उच्च न्यायालय के फैसले को बरकरार रखते हुए बीएड को प्राथमिक से बाहर कर दिया ऑल बीटीसी डीएलएड वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश प्रवक्ता रामानुज दुबे ,भावना राजपूत,तपस्या शुक्ला,दीपाली सिंह,निहारिका सिंह,काजोल अवस्थी ,अखंड प्रताप सिंह ,प्रांशु तिवारी,सत्यम सिंह, भूपेन्द्र सिंह, मृतुंजय तिवारी, सुमेधा पटेल ,शिवम पांडेय आदि प्रशिक्षुओ ने खुशी व्यक्ति है।
Aug 12, 2023
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment