Aug 12, 2023

होमगार्ड के बेटे की हत्या का मामला,दूसरा आरोपी गिरफ्तार




गोंडा-दिनांक 08.06.2023 को थाना खरगूपुर क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम बराराय के निवासी राधेश्याम यादव पुत्र स्व0 सुकई ने सूचना दी कि मेरे पुत्र जयराम यादव को बीती रात्रि में अज्ञात व्यक्ति द्वारा बेल्ट व रुमाल से गला कसकर हत्या कर दी है, इस सूचना पर थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीत किया गया था। पुलिस अधीक्षक गोण्डा  अंकित मित्तल द्वारा घटना का सफल अनावरण हेतु उक्त अभियोग का स्थानान्तरण अपराध शाखा करते हुए जल्द से जल्द गिरफ्तारी के निर्देश अपराध शाखा को दिये गये थे।

उक्त निर्देश के अनुक्रम में अपराध शाखा निरीक्षक अतीउल्लाह द्वारा दिनांक 10.08.2023 को आरोपी अभियुक्त शिवप्रसाद तिवारी उर्फ ननकू को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था तथा आज दिनांक 12.08.2023 को थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा दूसरे आरोपी अभियुक्त विकास तिवारी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्त

01. विकास तिवारी पुत्र शिवप्रसाद तिवारी उर्फ ननकू निवासी बराराय थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा।


पंजीकृत अभियोग

01. मु०अ०सं०-180/23 धारा 302 भादवि थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम-

उ0नि0 रामप्रसेन सिंह मय टीम।

No comments: