Aug 12, 2023

नाबालिक बालिका के साथ बहला फुसला कर किया दुष्कर्म



गोंडा-पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।

 उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने के वांछित अभियुक्त- रवि चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना वजीरगंज क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था तथा उसके साथ दुष्कर्म भी किया था। जिसके सम्बन्ध में थाना वजीरगंज में अभियोग पंजीकृत हुआ था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी। 

गिरफ्तार अभियुक्त

01. रवि चौहान पुत्र राम निहाल चौहान नि0 ग्राम गंगापुर दुबे थाना दुबौलिया जनपद बस्ती।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-384/23, धारा 363,366,376(3) भादवि व 5/6 पॉक्सो ऐक्ट थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।     

    गिरफ्तार कर्ता टीम

उ0नि0 शिवलखन सिंह मय टीम।

No comments: