Aug 2, 2023

नौनिहालों का आंगनबाड़ी केंद्र वना शोपीस

 नौनिहालों का आंगनबाड़ी केंद्र वना शोपीस


कैसरगंज /विकासखंड कैसरगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत डढ़ेला आंगनवाड़ी केंद्र पर ताला लटकता हुआ मिला  इस केंद्र पर कार्यकत्री मोनो रानी देवी है अपने निजी काम से उन्हें फुर्सत ही नहीं इस केंद्र पर 6 माह से 3 वर्ष की आयु के बच्चे 3 वर्ष से 6 वर्ष की आयु के बच्चे व गर्भवती एवं धात्री महिलाएं व कुपोषित बच्चों की संख्या तो इनके रजिस्टर पर अंकित होगी लेकिन कार्यालय खुलता ही नही सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद भी इस आंगनवाड़ी केंद्र पर ना ही बच्चों को पठन-पाठन एवं उनके अनुपूरक पुष्टाहार का वितरण भी नहीं किया जाता है जब आंगनवाड़ी केंद्र नहीं खुलेगा तो शिशु से लेकर अति कुपोषित और धात्री महिलाएं का टीकाकरण कैसे हो पाएगा केवल कागजों पर खानापूर्ति करके कार्यकत्रियों अपने दायित्व का निर्वहन करती जिसका जीता जागता उदाहरण इस केंद्र पर लटका ताला गवाही दे रहाहै  जबकि इस केंद्र पर ना ही बच्चे दिखाई पड़े ना ही कार्यालय का ताला  खुला मिला ग्रामीणों ने बताया कि कभी कबार इस केंद्र पर कार्यकत्री आकर चली जाती हैं  ग्राम प्रधान से बात कर ने पर बताया कि इस केंद्र पर अपनी मनमानी से कार्यकत्री आती और जाती रहती हैं

No comments: