Aug 7, 2023

बहला-फुसलाकर लड़की भगाने वाला अभियुक्त हुआ गिरफ्तार,जाने आगे क्या हुआ

बहला-फुसलाकर लड़की भगाने वाला अभियुक्त हुआ गिरफ्तार,जाने आगे क्या हुआ


आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर पुलिस द्वारा लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपी ग्राम गुडियन पुरवा बहुवन मदार माझा निवासी 28 वर्षीय सुनील निषाद पुत्र रोहित निषाद को गिरफ्तार कर लिया गया। 
       बताते चलें कि उक्त अभियुक्त थाना परसपुर क्षेत्र की रहने वाली एक लडकी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता के भाई द्वारा थाना परसपुर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देशक्रम का अनुपालन करते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक रणविजय सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अभिषेक पाण्डेय एवं हेड कांस्टेबल सुरेश सिंह ने उक्त मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए विधिक कार्यवाही की करने के उपरांत माननीय न्यायालय रवाना कर दिया।

No comments: