Aug 7, 2023

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

 




 गोंडा-पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत महिला सम्बन्धी अपराधों में अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिए थे।

 उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना छपिया पुलिस द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी अभियुक्त-शत्रुधन मिश्रा उर्फ विक्की मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने शादी का झांसा देकर थाना छपिया क्षेत्र की रहने वाली एक लडकी के साथ दुष्कर्म किया गया। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता द्वारा थाना छपिया में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना छपिया पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त

01. शत्रुधन मिश्रा उर्फ विक्की मिश्रा पुत्र राजेश्वरी प्रसाद मिश्रज्ञ नि0 पिकौरा बुजुर्ग थाना छपिया जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-218/23, धारा 376एन, 504,506 भादवि थाना छपिया जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम

01. अति0 प्र0नि0 अशोक सिंह मय टीम।

No comments: