Aug 7, 2023

जानेलवा हमला करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

 


गोंडा- पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल ने अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षों को दिए थे।

उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांक 07.08.2023 को थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर जानलेवा हमला करने के वांछित अभियुक्त प्रमोद कुमार धोबी को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने अपने परिजनों के साथ मिलकर दिनांक 15.06.2023 को वादिनी सोनू पुत्री रामकेवल निवासिनी बक्शैला थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा व उसके परिजनों को जमीनी विवाद के चलते गाली-गुप्ता देते हुए मारा-पीटा था। जिससे वादिनी के पिता को गम्भीर चोटे आयी थी। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त

01. प्रमोद कुमार धोबी पुत्र लालता प्रसाद धोबी नि0 बक्सैला थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-209/23, धारा 323,504,506,452,308,307,324 भादवि थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम

उ0नि0 राकेश कुमार मय टीम।

No comments: