आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। सोमवार को हुई रेटिंग में सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 (आईएमआई) व ई कवच फीडिंग में परसपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लक्ष्य के सापेक्ष जनपद में प्रथम स्थान पर रहा। सीएचसी अधीक्षक डॉ0 लवकेश शुक्ला ने बताया कि स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी प्रदीप पाण्डेय,वीसीपीएम,समस्त एएनएम व आशाकर्मियों के द्वारा अथक सामूहिक प्रयास से यह उपलब्धि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परसपुर को हासिल हुई है।इस उपलब्धि को निरंतर बनाये रखने हेतु हम अपनी टीम के साथ लगातार प्रयासरत है।
No comments:
Post a Comment