Aug 11, 2023

पंचप्राण की ब्लॉक प्रमुख ने दिलाई शपथ मुख्य अतिथि संदीप सिंह प्रमुख ने परास्नातक के सात छात्र-छात्राओं को किया टैबलेट वितरण

 पंचप्राण की ब्लॉक प्रमुख  ने दिलाई शपथ


मुख्य अतिथि संदीप सिंह प्रमुख ने परास्नातक के सात छात्र-छात्राओं को किया टैबलेट वितरण

कैसरगंज(बहराइच)आजादी का अमृत महोत्सव योजना के समापन समारोह मे प्रदेश में 9 अगस्त से शुरू हो रहे 15 अगस्त तक चलने वाले मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत राम कृष्ण परमहंस डिग्री कालेज कैसरगंज में छात्र छात्राओं को शपथ समारोह का आयोजन किया गया । मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख  संदीप सिंह ने छात्र छात्राओं को पंच प्रण के तहत शपथ दिलाई।  तथा उत्तर प्रदेश सरकार की स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना अंतर्गत अध्यनरत परास्नातक के सात छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरण किया गया ।स्मार्ट फोन (टैबलेट)  पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे पर आई मुस्कान। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि राजेंद्र सिंह प्रबंधक, नीरज वाजपेयी प्राचार्य, डॉ शैलजा दीक्षित नोडल अधिकारी सहित सैकड़ों छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

No comments: